फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नमाज अदा करके वापस जा रहे एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रक के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

घटना करनैलगंज नगर के बस स्टॉप चौराहा सरयू बालिका इंटर कॉलेज जाने वाले तिराहे के पास की है। जहां ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा कंजर पुरवा निवासी हबीब गोंडा-लखनऊ पर बस स्टॉप चौराहे से मौर्यनगर चौराहे की तरफ जा रहे थे।
वह सरयू बालिका इंटर कॉलेज जाने वाले तिराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी एक ट्रक की चपेट में आ गए। उनके पैर पर ट्रक चढ़ गया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें