फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में टीएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वाहनों से अवैध वसूली के मामले में पुलिस अधीक्षक ने टीएसआई को निलंबित कर दिया। एसपी ने यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर की है।
विज्ञापन

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके बड़गांव पुलिस चौकी के पास मिठाई की दुकान के पास चाट का ठेला लगाने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की रात से वायरल हो रहा है। वीडियो में चाट का ठेला लगाने वाला युवक बता रहा है कि वाहनों से अवैध वसूली एक युवक करता है। वसूली का पूरा पैसा उसके पास एकत्र होता है। इसके बाद यातायात पुलिस के दरोगा ले जाते हैं। अवैध वसूली से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस का किरकिरी हो रही थी। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने यातायात उपनिरीक्षक रजनीश शुक्ल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि वाहनों से अवैध वसूली को लेकर यातायात उपनिरीक्षक रजनीश शुक्ल कोई पहली बार चर्चा में नहीं आए हैं। यहां अवैध वसूली के आरोप में तो उन्हें निलंबित होना पड़ा है। इससे पहले श्रावस्ती जनपद में तैनाती के दौरान बहराइच जनपद की सीमा में वाहनों की चेकिंग के दौरान टीएसआई पर आरोप लग चुका है। वहां से तबादले पर आए उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ। एक फिर टीएसआई सुर्खियों के आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें