गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देरशाम डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस डीसीएम को कोतवाली ले आई है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली देहात क्षेत्र के पड़री बल्लभ गांव का रहने वाला श्रीधर दूबे (49) शनिवार की शाम खरीदारी करने के लिए बाइक से चौक बाजार आया था। यहां से वापस लौटते समय सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस डीसीएम को कोतवाली ले आई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भराया जा रहा है, पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)