फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, दूल्हा समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब घर में खाना बन रहा था। अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई और थोड़ी देर बाद में फट गया। हादसे में दूल्हा सहित तीन लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर किटौली गांव निवासी राम किशुन के पुत्र राम सहाय की शादी होनी थी। घर में गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने के थोड़ी देर बाद अचानक सिलिंडर फट गया। छप्पर का घर होने की वजह घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कलावती, दूल्हा राम सहाय व संदीप झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदीप की हालत गंभीर होने पर उसको लखनऊ रेफर किया गया है। राम किशुन ने बताया कि घर में रखा 40 हजार रुपये नकदी और सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें