फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एबीवीपी ने जताई आपत्ति, प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 21 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में प्रधानाचार्य से बात करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
पसका। परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति फॉर्म जमा कराने के नाम पर छात्रों से कथित धनराशि मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर जांच और धनराशि लिए जाने की पुष्टि पर वापसी की मांग की।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री मुकेश सोनी ने कहा कि छात्रवृत्ति के नाम पर धनराशि मांगने की शिकायत गंभीर है। उन्होंने जिम्मेदारी तय करने की मांग की। संगठन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला संगठन मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरेश प्रजापति, नगर मंत्री नैमिष सिंह समेत विशाल, शनि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र के निर्देश पर प्रबंधक माया सिंह ने प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह से आख्या मांगी है। संबंधित प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें