फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एबीवीपी ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Mon, 19 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बेलसर के निजी स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक नेता अजीत सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह रहे।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा जागृति सिंह, मरियम बानो तथा सौम्या शुक्ला ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा यासमीन, उर्वशी सिंह व रेखा साहू और हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाले शिवम सिंह, आतिफ, अनमोल शुक्ल, रिया सोनी, तेजस प्रताप सिंह, जमीद, सर्वेश चौहान, लकी जायसवाल, जासमीन, लवली आदि को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, रवि तिवारी, आशीष पांडेय, पवन मिश्र, विभा पांडेय, सुमन गुप्ता, शालिनी चौबे, आरती आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें