गोंडा के एलबीएस चौराहे पर पुतला फूंकते एवीबीपी के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
गोंडा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की तृण मूल कांग्रेस की सरकार का पुतला फूंका। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल की अगुवाई में एलबीएस चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने कहा कि कोलकाता की घटना पर ममता बनर्जी का शिथिल रवैया उनकी नाकामी दर्शाता है। ऐसे में सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की न्यायिक जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराकर दोषियों को फांसी दी जाए। इस दौरान विभाग संयोजक मुकेश सोनी, छात्रा प्रमुख रानी तिवारी, नगर सहमंत्री पलक तिवारी, जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।