फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित एक्सईएन सिंचाई से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने गुुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शासन की मंशानुसार विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर पूर्ण कराएं। विकास कार्यों में रूचि न लेने वाले अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अपने-अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा स्वयं कर लें तथा एक सप्ताह में प्रगति लाना सुनिश्चित करेें। बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहे एक्सईएन सिंचाई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने सड़क निर्माण, विद्युतीकरण, नहरों की स्थिति, ओडीएफ, निर्माण कार्यो में महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग व वार्ड, आसरा आवास, फोरेंसिक लैब, ओडीआर एमडीआर, पेयजल, बेसिक शिक्षा, हैंडपंप रीबोर, गन्ना खरीद व भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सोलर लाइटों के प्रतिस्थापन, खाद्य सुरक्षा योजना, राज्य वित्त एवं 14वां वित्त आयोग, ग्राम स्वरोजगार अभियान, पेंशन योजनाओं, कन्या सुमंगला योजना, मनरेगा, शहीर आजीविका मिशन, आधा कार्ड सीडिंग, बांट-माप, कार्यक्रम विभाग, गड्ढामुक्ति, वन टांगिया गांवों के विकास की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की प्रगति, आईजीआरएस सहित अन्य विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में आइजीआरएस की समीक्षा में जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने की चेतावनी दी है तथा शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित प्रकाशित होने वाली विकास पुुस्तिका का डाटा पोर्टल पर आगामी 10 फरवरी तक फीड न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएमओ ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस गोंडा में विद्युत आपूर्ति ने होने के कारण डीप फ्रीचर नहीं चल पा रहे हैं। इस पर डीएम ने मीटिंग में ही मौजूद अधीक्षण अभियंता से जवाब तलब करते हए एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा मधु गैरोला, डीएफओ आरके त्रिपाठी, डीडीओ रजत यादव, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, डीएसओ वीके महान, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, डीडी एग्रीकल्च डा मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, बीएसए मनिराम सिंह, एलडीएम दशरथी बेहरा, जीएम डीआईसी बाबूराम यादव, डिप्टी आरएमओ लाल बहाुदर गुप्ता तथा कार्यदाई संस्थाओं के परियोजना अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें