फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महंगाई पर लगे ब्रेक, टैक्स स्लैब में हो बढ़ोतरी

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र सरकार की आम बजट से हर वर्ग के लोगों की अपेक्षाएं हैं। महंगाई के बोझ से दबे लोग बजट से राहत मिलने की आस सजोएं हैं। युवा जहां रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद लगाएं हैं, गृहणियां रसोई के खर्च में कमी लाने की उम्मीद कर रहीं हैं। मंगलवार को केंद्रीय बजट के संबंध में व्यापारी, नौकरी पेशा, किसान, युवा व गृहणियों से बात की गई तो उन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं और उम्मीदों पर खुलकर बात रखी। पेश है एक रिपोर्ट:-
विज्ञापन


सोना-चांदी पर टैक्स की कटौती करे सरकार
सराफा व्यापारियों को आम बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार को ऐसा बजट लाना चाहिए, जिससे सोना-चांदी पर लगने वाले टैक्स को कम किया जा सके। इससे सराफा व्यवसाय को रफ्तार मिलेगी और लोग मनचाहे आभूषण खरीद सकेंगे।
-रविचंद्र सोनी, सराफा व्यवसायी

रोजगार देने वाला हो बजट
आम बजट में रोजगार देने के लिए खास प्राविधान किया जाना चाहिए। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। उनको रोजगार की आवश्यकता है। इसके सरकार अलग से बजट जारी कर उन्हें स्वावलंबी बनाए।
विज्ञापन

-अनीश कुमार, युवा

सभी फसलों पर लागू हो एमएसपी
किसानों के हित में नई नीतियां बनाईं जाएं। आम बजट में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाए। बीज, कीटनाशक दवाओं तथा यूरिया को सस्ता किया जाए। सरकार यह प्रयास करे कि खेती की लागत कम हो सके।
-धनीराम वर्मा, किसान

टैक्स स्लैब बढ़ाया जाए
वर्तमान में टैक्स लिमिट पांच लाख रुपए है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही बजट में पुरानी पेंशन बहाली का प्राविधान भी होना चाहिए। कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से वे बहुत हताश व निराश हैं। लाखों कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए।
-देव कुमार मिश्र, शिक्षक नेता

किचन के बजट पर हो नियंत्रण
रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के चलते किचन का बजट बिगड़ गया है। बजट में इस पर लगाम लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
-गुड़िया गुप्ता, गृहिणी

जीएसटी में मिले सहूलियत
आम लोगों के साथ व्यापारी भी महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। व्यापार प्रभावित हो रहा है। जीएसटी व्यापारियों की सहूलियत के लिए लागू किया गया है, लेकिन जटिल नियमों के चलते व्यापारी परेशान हो रहे हैं। जीएसटी में लचीलापन लाने की जरूरत है। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा का भी प्राविधान होना चाहिए।
विज्ञापन

-रमेश पाहवा, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें