फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अभिषेक प्रलय और बबीता ने बाजी मारी

Fri, 02 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सम्मानित किए गए प्रतिभागी। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। गांधी जयंती पर शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओपन वॉक रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने ध्वजारोहण कर की। ओपन वॉक रेस में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। बालक वर्ग में अभिषेक प्रलय गुप्ता ने प्रथम, विवेक तिवारी ने द्वितीय और आकाश शुक्ल ने तृतीय स्थान हासिल किया। रितु मौर्य, रमन त्रिवेदी और विवेक गोपाल को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए स्थान मिला। बालिका वर्ग में बबीता ने प्रथम, ज्योति कनौजिया ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उर्विशा, नित्या सीमा और रामिनी गुप्ता ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि आरबीएस बघेल, मैन मिश्रा समेत स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें