मनकापुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा लेखपाल संघ शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेगा। संघ पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपने का निर्णय लिया है। तहसील इकाई के अध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ल और मंत्री रामपूजन सिंह यादव ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया है। संघ वेतन विसंगति दूर करने, अंतर मंडलीय स्थानांतरण, वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी करने और 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने समेत कई मांगें उठा रहा है। संघ मंत्री ने बताया कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। (संवाद)