फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने किया जिला टॉप

Sat, 21 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
खुशी जताते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई की इंटरमीडियट की परीक्षा में इस बार बाजी बालकों के हाथ लगी है। जिले के फातिमा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अभिषेक अग्रवाल ने सबको पछाड़ दिया है। अभिषेक अग्रवाल 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने हैं। इसी स्कूल के आर्यमन सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व रघुकुल विद्यापीठ के छात्र मितुल गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की इंटरमीडियट के परीक्षा में इस बार कुल 836 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। शनिवार को घोषित किए परीक्षा परिणामों में 95 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

स परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर मेधावियों ने न सिर्फ जिले का बल्कि अपने परिवार का भी मान बढ़ाया। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में शहर के फातिमा स्कूल का दबदबा रहा और इसी स्कूल के छात्र अभिषेक अग्रवाल पहले व आर्यमन सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अभिषेक ने विज्ञान व गणित वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। जीव विज्ञान वर्ग में इसी स्कूल की शिवांगी शुक्ला 94.2 प्रतिशत अंक लाकर चौथे व कॉमर्स वर्ग में अनुपम अग्रवाल 92.6 फीसदी अंक पाकर मेरिट सूची में सातवें स्थान पर रहे।

जिले के टॉप 25 मेधावियों की मेरिट में 11 स्थानों पर फातिमा स्कूल के मेधावियों का कब्जा रहा। मेरिट सूची में रघुकुल विद्यापीठ के छात्र मितुल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणामों की घोषणा होते ही छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटीं। 

शहर के अलावा मनकापुर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए मेरिट सूची में स्थान बनाया। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र सुभाष मिश्रा 93.5 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहले स्थान पर रहे।

वहीं शिवम को 92.6 प्रतिशत, हर्षवर्धन को 91.6 प्रतिशत व रानी सिंह को 91.6 प्रतिशत अंक मिले। यहीं के सेंट माइकल स्कूल की छात्रा सुदीक्षा श्रीवास्तव को 94.2 प्रतिशत, फरह दीवा 91.2 प्रतिशत व मो. सीहा ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। 

सीबीएसई की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है।

इसके  साथ ही फातिमा स्कूल के फादर साइमन फर्नाडींस व प्रधानाचार्य क्लीफर्ड लोबो, रघुकूल विद्यापीठ के संस्थापक व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, एम्स इंटरनेशनल के प्रबंधक मतलूब खां, सेंट जेवियर्स के सुमित दत्ता, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय व रवि चिल्ड्रेन एकादमी के शिवमूर्ति मिश्रा ने भी मेधावियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें