फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गये युवक की बंगलूरू में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। मजदूरी करने गए व्यक्ति की बंगलूरू में काम करते समय मौत हो गई। मौत के कारण का पता नहीं चल सका। साथ ले जाने वाले व्यक्ति ने परिजनों को फोन करके बताया कि उसके बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिरास के मजरा रानीपुरवा निवासी जगन्नाथ (35) पुत्र राम फेरे, बिरवा निवासी राजू पुत्र रमई के साथ बंगलूरू मजदूरी करने गया था। उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे जब तक हॉस्पिटल लेकर पहुंचते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता रामफेर अपने पुत्र जगन्नाथ की लाश लाने की गुहार मजदूरी कराने ले जाने वाले ठेकेदार राजू से लगाई परंतु वह बहानेबाजी कर रहा है। ठेकेदार राजू बताता है कि लाश यहां मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखी हुई है। परंतु जब परिजन लाश को लाने की बात कर रहे हैं तो फोन काट दे रहा है। मामला संदिग्ध दिखाई देने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक गोंडा से अपने पुत्र की लाश मंगवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें