फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहाने गए युवक की कुआनो नदी में डूबने से जान गई

Mon, 08 Jun 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के सुंदर घाट पर रविवार दोपहर कुआनो नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन

पूरे तेंदुआ के मजरा इदुआ निवासी संतू चौहान (35) रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ सुंदर घाट स्थित कुआनो नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। गांव के आफताब ने जानकारी पुलिस और लेखपाल को दी।

संतू के परिवार में पत्नी मंजू चौहान के अलावा बेटा शुभम (नौ), आरके चौहान (छह) व बेटी सौम्या चौहान (चार) हैं। घटना के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से गिरकर युवक घायल
नवाबगंज। अयोध्या से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। उसकी पहचान महराजगंज के लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी पंकज शर्मा (28) के रूप में हुई। उसे अयोध्या के दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें