फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी से फोन पर बात करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। पत्नी से फोन पर बातचीत करने को लेकर एक युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। यह घटना मंगलवार को हुई, जब युवक लवकुश की सोनू नामक युवक की पत्नी से फोन पर बातचीत करने की आदत पर विवाद हुआ।
विज्ञापन

कुड़िया निवासी हौसिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा लवकुश अक्सर दूसरे गांव की सोनू की पत्नी से फोन पर बात करता था। मंगलवार को जब लवकुश फोन पर बात कर रहा था, सोनू ने उसे घर बुलाया और वहां उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मरणासन्न अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर सोनू और तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें