फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदा युवक

Wed, 20 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। पत्नी से विवाद के बाद मंगलवार रात मोतीगंज के अल्लानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पिपरा भिटौरा निवासी रामजनम सोनकर (35) ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

मोतीगंज स्टेशन सहायक जयशंकर वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास में पड़े मोबाइल के जरिये परिजनों को हादसे की सूचना दी। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद रामजनम घर से निकल गया था।
इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। लोको पायलट ने मोतीगंज स्टेशन सहायक को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। कहोबा चौकी प्रभारी विवेक मौर्य ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी रेखा देवी के साथ ही चार बेटे व एक बेटी है। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें