फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीमार पत्नी से मिलने के बाद फंदे से लटका युवक

Mon, 24 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के कटहा कड़रहनपुरवा निवासी मुकेश गुप्ता (28) का शव रविवार रात गांव से 500 मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला। पिता गंगा प्रसाद ने बताया कि मुकेश एक सप्ताह पहले शादी में दिल्ली गए थे। इस बीच मुकेश की पत्नी मन्नू की तबीयत बिगड़ने पर अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को पत्नी से मिलने के लिए मुकेश अयोध्या गए। देर रात भाभी सुनीता को जल्द घर लौटने की जानकारी दी। मगर एक घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचे। परिजन तलाशने निकले तो मुकेश का शव फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी मिली है कि मुकेश ने तरबगंज बाजार से रस्सी खरीदी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें