फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुआनो में डूबा युवक

Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। कुआनो नदी के भालूकोनी घाट पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दौलतपुर खलगंवा निवासी मोहित (22) पैर फिसलने से डूब गए। गांव के लोग नदी में काफी देर तक मोहित को तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी में बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए लोहे के पाइप में 17 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर को मोहित का शव फंसा मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोमती यादव ने बताया कि गांव निवासी नंदलाल कश्यप के पुत्र मोहित मुंबई में मजदूरी करते थे। नवरात्र में वह घर आए थे। गांव से निकाली गई प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मोहित भी गए थे। कुआनो नदी के भालूकोनी घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो चीखपुकार मच गई, लेकिन मोहित को बचाया नहीं जा सका। मोहित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें