फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मासूम बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर बेटे संग चढ़ी महिला और नीचे खड़े लोग। - संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
गोंडा। ऐसा मत करिए... नीचे उतर आइए... आपकी पूरी मदद की जाएगी। सोमवार सुबह रघुकुल विद्यापीठ के मोबाइल टावर पर सात साल के बेटे को गोद में लेकर चढ़ी महिला से ये बातें सीओ सिटी आनंद राय माइक पर बोल रहे थे। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना पर एडीएम आलोक कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा भी वहां पहुंच गए थे। सीओ काफी देर तक मान मनौव्वल करते रहे। छह घंटे बाद दोपहर करीब तीन बजे मांग पूरी होने का भरोसा होने पर महिला बेटे को लेकर टावर से उतरी। तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तरबगंज के एक गांव की रहने वाली महिला का पति जिले से बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला का गांव के समीप रहने वाले एक व्यक्ति से संबंध हो गया था। महिला उसी के साथ रहती थी। बाद में उससे भी विवाद हो गया। महिला अब पति के साथ रहना चाहती है और वह संपर्क में आए दूसरे व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी। उसे मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुई।
सीओ सिटी ने माइक पर उसे समझाया। सुरक्षा और मदद का भरोसा दिलाया। अपना मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद महिला ने उनके मोबाइल पर कॉल करके बातचीत की। उसे जब विश्वास हो गया कि मदद होगी। तब वह टावर से उतरी। महिला को तरबगंज पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। तरबगंज इंस्पेक्टर श्रीधर पाठक ने बताया कि महिला की काउंसिलिंग की जा रही है। इसके बाद उसे घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एसडीआरएफ टीम ने लगाया जाल
महिला को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। महिला के कूदने या गिरने की आशंका को लेकर टीम सतर्क रही। टीम ने टावर के आसपास जमीन से पांच फीट की ऊंचाई पर जाल लगा रखा था। तीन जवान महिला को उतारने के इरादे से टावर पर तीन घंटे खड़े रहे। इस दौरान पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से भी महिला की निगरानी करती रही।

मोबाइल टावर पर बेटे संग चढ़ी महिला और नीचे खड़े लोग। - संवाद- फोटो : अमर उजाला/संवाद

मोबाइल टावर पर बेटे संग चढ़ी महिला और नीचे खड़े लोग। - संवाद- फोटो : अमर उजाला/संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें