फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धनतेरस पर धनवर्षा, 250 करोड़ का हुआ कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और कपड़ा बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य के मुताबिक, जिले में सभी क्षेत्रों को मिलाकर करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते बाजारों में विशेष तैयारियां की गई थीं। सराफा दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंचे। बर्तन की दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग रही। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदने के लिए भी लोगों में उत्साह दिखा।
कपड़ों की दुकानों पर भी पूरे दिन ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने कपड़ों के साथ घर की सजावट का सामान खरीदा। झाड़ू, मोरपंख, लइया, गट्टा, चूरा और मिट्टी के खिलौनों की दुकानों पर भी भीड़ रही। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री शिवकुमार सोनी ने बताया कि सराफा कारोबार करीब 100 करोड़ रुपये का रहा। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 75 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। शहर में करीब 45 शोरूम हैं। बजाज शोरूम की संचालक ज्योति पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 350 दोपहिया वाहन बिके। मारुति चौराहा स्थित स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर दिलीप शास्त्री के मुताबिक, धनतेरस पर 70 चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। कमल मोटर्स के उमेश शाह ने भी बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई।

बाजार में भीड़, जाम से जूझे लोग

धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते शहर के कई मार्गों और चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पीपल तिराहा, गुड्डूमल चौराहा, गुरुनानक चौराहा और बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। (संवाद)

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें