फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नहाते समय महिला पर गिरा पेड़, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रनियापुर के मजरे तेंदुआ भगत गांव में सोमवार की दोपहर घर में स्नान करते समय यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला के बेटे ने दर्ज करायी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनकी मां मालती देवी (60) स्नान कर रही थीं। उसी दौरान संजय, उदल, राजू, कद्दूस द्वारा यूकेलिप्टस का पेड़ लापरवाही पूर्वक कटवाया जा रहा था। पेड़ उनकी मां के ऊपर गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल व रूबी को गंभीर हालत में मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर ने बताया कि रामकरन की तहरीर पर चार लोगों के ऊपर लापरवाही पूर्वक पेड़ काटने व गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें