फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Fri, 24 Jul 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा ​स्थित दुखहरणनाथ मंदिर। 
विज्ञापन
गोंडा। 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह को लेकर शहर के प्रसिद्ध दुखहरणनाथ मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। यहां मेले जैसा वातावरण रहेगा। मंदिर प्रबंधन के साथ ही प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सावन में पूरे माहभर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित करने की योजना बनाई जा रही है। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने, भीड़ को नियंत्रित करने और कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने पर भी मंथन किया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही बैरीकेडिंग कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सावन में दूरदराज से आने वाले कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। मंदिर के आसपास सड़क पर लगने वाली दुकानों और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि आवागमन बाधित न हो।
विज्ञापन

महंत रुद्र नरायन ने बताया कि सावन शुरू होने से पहले मंदिर परिसर को सजाने-संवारने का काम कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें