फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

Sun, 13 Nov 2022 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, इटियाथोक (गोंडा)

सार

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक युवक का शव एक पेड़ से लटकता मिला है। किशोर शनिवार की रात किसी का फोन आने की बात कहकर घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की सुबह बेलवा कर्मडीह गांव में संदिग्ध हालात में एक किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा कर्मडीह निवासी उमाशंकर चौबे (17) पुत्र राजितराम चौबे चार दिन पहले ही घर आया था।

विज्ञापन


शनिवार की रात किसी का फोन आने पर वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा।

इटियाथोक- बलरामपुर मार्ग से गांव को जाने वाली पक्की सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव रविवार की सुबह लटकता मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें