वजीरगंज (गोंडा)। थाना वजीरगंज क्षेत्र के सुदामापुर केवटहिया में एक किशोरी ने शुक्रवार की सुबह अपने घर के बरामदे में छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी।
गांव निवासी सीताराम की पौत्री अंजली (14) ने शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे घर के बरामदे में छत के में लगे चुल्ले से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक बृजेश कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव उतार लिया था। परिवार वाले यह नहीं बता सके कि किशोरी ने किस कारण से जान दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।