फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 13 पदों पर सिर्फ दो डॉक्टरों ने दिया साक्षात्कार

Sat, 09 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर डॉक्टर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर आयोजित साक्षात्कार में 13 पदों के सापेक्ष सिर्फ दो अभ्यर्थी ही पहुंचे। एनएचएम के तहत ब्लड बैंक, एनसीडी सेल, एनसीडी क्लीनिक, डीएचएस, जेई, एईएस, टेलीमेडिसिन, एनयूएचएम के संविदा डॉक्टरों के 13 पदों पर नियुक्ति होनी है। जिसके लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में साक्षात्कार समिति के सदस्य इंतजार करते रहे। लेकिन सिर्फ दो अभ्यर्थी ही पहुंचे, जिनका साक्षात्कार सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज डॉ. वीके गुप्ता, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. रक्षारानी चतुर्वेदी, वित्त एवं लेखा प्रबंधक संदीप मल्होत्रा व जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ ने लिया। डीपीएम ने बताया कि अब साक्षात्कार की अगली तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें