फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोडवेज कर्मी के ईपीएफ में कटाैती को जांच की टीम बनी

Thu, 12 Sep 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाकार समेत 5 सदस्यीय समिति करेगी मामले की जांच वेतन से कटौती के बाद भी 5 महीने से खाते में नहीं भेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। परिवहन निगम के कर्मियों के वेतन से कटौती के बाद भी ईपीएफ की राशि जमा नहीं की गई। जनसुनवाई पोर्टल पर हुई ऑनलाइन शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ है। विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है। परिवहन निगम देवीपाटन रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव के निर्देश पर एआरएम फाइनेंस ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

अयोध्या रोडवेज में तैनात लिपिक सुनील उपाध्याय पुत्र मधुसूदन ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से सोमवार को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि गोंडा रोडवेज में तैनाती के समय उसके वेतन से ईपीएफ की कटौती हुई। इसके बाद भी पांच महीने की कटौती को उनके ईपीएफ खाते में धनराशि जमा नहीं की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने एआरएम फाइनेंस की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी शुक्रवार तक फाइनल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश हैं। जांच टीम में लेखाकार फेंकन राम, लेखाकार विजय कुमार वर्मा, लिपिक उमाशंकर सिंह, अशोक कुमार पांडे और रवि कुमार मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें