गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल वायरल होने के बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को सीएमओं डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि दोनों एसीएमओ की अगुवाई में जांच के लिए टीम बनाई गई है।
जांच के रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि वैसे मौजूदा समय में फिटनेस सर्टिफिकेट जिला अस्पताल से बनाया जा रहा है। ऐसे में वीडियो की सत्यता पर भी सवाल खड़े हो गये हैं। उन्होंने बताया कि ये वीडियो कुछ समय पुराना लग रहा है लेकिन रिश्वत लेने के मुद्दे पर उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया है।