फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सावन के पहले शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था

Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खरगूपुर ​​स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में शुक्रवार को जला​​​भिषेक करते श्रद्धालु और लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
खरगूपुर/मसकनवा। सावन माह के पहले शुक्रवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन किया। महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर धूप-दीप व नैवेद्य अर्पित किए। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश द्वार और बैरियर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी।
मसकनवा क्षेत्र के तिलेश्वर नाथ मंदिर (तेजपुर), पाटेश्वर नाथ मंदिर (पतिजिया बुजुर्ग), ब्रह्म बाबा स्थान, फार्म हाउस स्थित शिव मंदिर, सोहिला शिव मंदिर और चुल्हेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को बताई शिव की महिमा
बालपुर। क्षेत्र के परसौनी पुरवा स्थित मृत्युंजय आश्रम में शुक्रवार को आयोजित ज्ञान सत्संग में शिव महिमा व द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महत्व बताया गया। प्रवाचक राम गुलाम तिवारी ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। सच्ची श्रद्धा व निष्काम भक्ति से की गई आराधना मनोकामना पूर्ण करती है। इस मौके पर प्रयागदत्त मिश्र, चक्रेश माधव, पारसनाथ तिवारी, श्रवण शुक्ल, कृष्णकुमार पांडेय, अटल बिहारी मिश्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)

खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में शुक्रवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु और लाइन में लगे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें