फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हर ग्राम पंचायत में तैनात होगा पीएनओ

Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पशुओं की गणना, पहचान और संबंधित सूचनाओं को डिजिटल रूप देने के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत में पंचायत नोडल अधिकारी (पीएनओ) नामित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण मांगा है।
विज्ञापन


नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (एनडीएलएम) के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पशुधन प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी को पीएनओ बनाया जाएगा। इनकी तैनाती न होने पर पंचायत सहायक को जिम्मेदारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य विभाग के समकक्ष कर्मचारी को भी नामित किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने नामित कर्मचारियों की आधार की प्रति समेत आवश्यक सूचनाएं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि अभी सभी विभागों से सूचनाएं नहीं मिली हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीवीओ डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि 1,181 पंचायत सहायकों की जानकारी मिल चुकी है। परसपुर और कटरा बाजार ब्लॉक से पूरी जानकारी मिली है, जबकि हलधरमऊ से एक्सेल शीट प्राप्त हुई है। पंचायत सहायक न होने पर पशुधन प्रसार अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी को नोडल बनाया जाएगा। पीएनओ पंचायत स्तर पर पशुधन संबंधी सूचनाओं के डिजिटल रिकॉर्ड और आदान-प्रदान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें