फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 100 बेड का नया जिला अस्पताल भवन बनेगा

Wed, 03 Jun 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 100 बेड का नया जिला अस्पताल बनेगा। इससे लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी। शासन की ओर से जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन


बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया। ऐसे में जिला अस्पताल का अस्तित्व खत्म सा हो गया है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद से ही लोग अलग जिला अस्पताल खोलने की मांग कर रहे थे। लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। शासन ने गोंडा में 100 बेड के नए जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (लखनऊ) के अधीक्षण अभियंता रवि कुमार व महानिदेशक (चिकित्सा उपचार) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


शासन ने भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि नए चिकित्सालय भवन के लिए सात एकड़ से अधिक उपयुक्त भूमि का चयन कर सूचना, साइट प्लान, खसरा और खतौनी समेत सभी दस्तावेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन से स्वीकृत कराकर जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराए जाएं।
इस निर्देश के बाद उपयुक्त भूमि की तलाश तेज कर दी गई है। मुख्यालय पर नया जिला अस्पताल बनने से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वर्तमान में संचालित मेडिकल कॉलेज पर भी मरीजों का अत्यधिक दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें