फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिंदी के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश

Sat, 12 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पसका। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हिंदी विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति सम्मान, रुचि व आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने बताया कि बौद्धिक सत्र में डॉ. दयाशंकर मिश्र, मुरलीधर मिश्र, अनुपम सिंह और डॉ. अनुपमा सिंह ने हिंदी के महत्व, समृद्ध विरासत और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर विचार रखे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से हिंदी को केवल विषय न मानकर संस्कृति और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया। शिक्षिका अनुपम सिंह ने प्रेरणादायी गीत से विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने और लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अजीत सिंह, रंजू सिंह, बिंदु सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें