फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संवाद और विश्वास से मजबूत होगा लोकतंत्र

Sat, 12 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पत्रकारिता, पुलिस व समाज के बीच बेहतर संवाद और विश्वास लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है। पत्रकार और पुलिस एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि समाजहित में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले महत्वपूर्ण पक्ष हैं। यह बात साहित्यकार डाॅ. सूर्यपाल सिंह ने जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित गोष्ठी में कही। ‘पत्रकारिता, पुलिस एवं समाज के मध्य समन्वय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता’ विषयक गोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सवाल और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन संवाद और संतुलन भी जरूरी है। वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के दौर में सत्यापित और तथ्यपरक सूचना के प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जीसी श्रीवास्तव ने की। इस दौरान वक्ताओं व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें