फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईवे पर गिरा आम का पेड़, एक घंटे ठप रहा आवागमन

Fri, 05 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। हाईवे पर विश्नोहरपुर गांव के निकट एक पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे आम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

पेड़ गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी मसकनवा सुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क किनारे खेत के रास्ते अस्थायी आवागमन की व्यवस्था कराई। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें