आरएन पांडेय हॉस्पिटल में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
गोंडा। आरएन पांडेय हॉस्पिटल परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा में रविवार को धूमधाम से गणेश जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान गणेश, शिव व माता पार्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कथा में प्रवाचक ने संतों व मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि संत मार्ग से विचलित हो जाएं तो समाज का क्या होगा, इसलिए संतों को सदैव अपनी मर्यादा का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. राजेश पांडेय व प्रतिभा पांडेय ने प्रवाचक कौशिक जी महाराज के साथ भगवान गणेश, शिव और माता पार्वती की आरती उतारी। इस दौरान पूर्व आईजी आरके सिंह, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा अग्रवाल, अवध ओझा, रेनू दूबे, बसंत शुक्ल, सुरेश त्रिपाठी, उमेश शुक्ल, दुर्गेश मिश्र, डॉ. सुनील पाठक, डॉ. विश्वास पांडेय, चंद्रमोहन मिश्र आदि मौजूद रहे।