फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ समाधान दिवस तो लग गई शिकायतों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। चार माह बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को भीड़ तो कम दिखी लेकिन शिकायत करने वालों में खुशी अवश्य दिखी। कोरोना के चलते फरियादी चार माह तक भटकते रहे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी। एक अरसा बीतने के बाद मंगलवार को जब जिलाधिकारी व उनकी पूरी टीम तरबगंज तहसील सभागार में पहुंची तो मानों लोगों को वरदान मिल गया। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सीडीओ शशांक त्रिपाठी के साथ जन शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित प्राप्त हुईं। जिन पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के अंदर शिकायतों को निस्तारित कराएं। खजुरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बंजर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की, इस पर डीएम ने एसडीएम तरबगंज को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वजीरगंज नियामतपुर निवासी दिनेश कुमार ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने दरवाजे पर सामुदायिक शौचालय बनवाया जा रहा है।
इस पर सीडीओ ने बीडीओ वजीरंगज से रिपोर्ट मांगी है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील तरबगंज में कुल 147 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मधुु गैरोला, एएसपी महेंद्र कुमार, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, सीओ तरबगंज महावीर सिंह, तहसीलदार एनएन वर्मा, डीआईओएस अनूप श्रीवास्तव, डीएसओ वीके महान, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मनकापुर तहसील में एडीएम राकेश सिंह ने शिकायतें सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित 57 शिकायती पत्र मिले। इनमें मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम हीरालाल, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, सीओ रामभवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें