गोंडा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बीते दिनों बहराइच के जरवल स्थित रोडवेज से अनुबंधित गुप्ता ढाबे का निरीक्षण किया था। ढाबे पर गंदगी मिलने पर उन्होंने मालिक को फटकार लगाई थी। आरएम ने बताया कि ढाबे पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। (संवाद)