विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के रघुनाथपुरवा में हिंसक जानवर ने बकरियों को निवाला बना लिया। इससे गांव के लोग सहम गए हैं। इससे गांव के लोग सहमे हैं। गांव के लोग लगातार सतर्कता बरतते हुए खुद ही चौकीदारी कर रहे हैं। वन विभाग के दरोगा अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है, लेकिन जानवर कौन है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। गांव में सतर्कता बरती जा रही है। संवाद