फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में महिला व एक अन्य की मौत

Fri, 24 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज/बालपुर (गोंडा)। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसाें में एक महिला समेत दो लाेगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव निवासी प्रमिला सिंह (50) अपने नाती देवांश (18) के साथ बृहस्पतिवार की शाम बाइक से खरीदारी करने उमरी बाजार आई थी। रात में दोनों घर वापस लौट रहे थे, उमरी तटबंध चौराहे के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बेलसर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने प्रमिला सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवांश का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज संजीव वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
दूसरी घटना में कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौरी चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देर शाम रोडबेज बस की टक्कर से त्रिलोकी (59) निवासी सिवान बिहार की मौत हो गई। चौकी प्रभारी बालपुर आलोक कुमार राव ने बताया कि त्रिलोकी एक चीनी मिल में मजूदरी करता था। कुछ दिन पहले वह अपने घर सिवान गया था। बृहस्पतिवार को ट्रेन से वापस लौटा था। बस से चौरी चौराहे पर उतरकर सड़क पार कर रहा था तभी रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें