फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामलीला में दिखा भक्ति और भावनाओं का संगम

Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री नटराज रामलीला मंडल बस्ती के कलाकारों ने विश्वामित्र के यज्ञ और जनकपुर निवास का ऐसा सजीव मंचन प्रस्तुत किया कि दर्शक भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

लीला के प्रारंभ में वन में विश्वामित्र यज्ञ के दृश्य का मंचन हुआ, जहां राक्षसों के विघ्न डालने पर राजा दशरथ की अनुमति से राम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा के लिए पहुंचे। दोनों भाइयों ने राक्षसों का संहार कर यज्ञ की पूर्णाहुति कराई।

इसके पश्चात विश्वामित्र के साथ जनकपुर गमन का प्रसंग सामने आया, जहां राजा जनक ने मुनि का भव्य स्वागत कर उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रबंधक अनिल सिंह, धीरेंद्र प्रताप पांडेय, अलंकार सिंह, रजत सोनी, गोपेश श्रीवास्तव, संजय तिवारी, पंकज मिश्र व संजय सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंचन की हर झलक ने भक्ति रस से सराबोर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें