डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते इंकलाल फाउंडेशन के लोग। स्रोत: संगठन
गोंडा। राजस्थान के पूर्व महाराजा राणा सांगा पर टिप्पणी से नाराज इंकलाब फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता तरुण पटेल पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा, तरुण पटेल ने 23 मार्च को सोशल मीडिया पर राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अजेय विक्रम सिंह, अशोक सिंह, अविनाश सिंह, केबी सिंह, अरुण सिंह, अजय प्रकाश सिंह, आलोक सिंह, गौरीशंकर चतुर्वेदी, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं, क्षत्रिय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखेश्वरी सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर तरुण पटेल पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। (संवाद)