कैंडल मार्च निकाल खामनेई को दी श्रद्धांजलि
गोंडा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका व इस्राइल के हमले में मौत के बाद जिले के करीब 80 शिया परिवारों ने तीन दिवसीय गम की घोषणा की है। रविवार देर शाम शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और फातिहा पढ़कर दुआ की।
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांति और एकता का संदेश दिया। शिया मुहर्रम कमेटी के सदर डॉ. सैयद आजम आबिदी ने बताया कि खामनेई के सम्मान में रात में मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। वहीं, शिया इमामबाड़ा के मौलाना मुंतजिर हुसैन रिजवी ने कहा कि खामनेई का निधन मुस्लिम जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने लोगों से सब्र रखने और अमन-चैन बनाए रखने की अपील की।