मसकनवा(गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के मनीपुरग्रांट पिपरही जंगल में शुक्रवार की सुबह आसमान से उड़ता हुआ एक विशाल गुब्बारा जमीन पर गिर पड़ा। जिसे देखते ही पास गांव के लोगों की भारी-भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे व उसमें लगी डिवाइस को कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष छपिया संजय सिंह तोमर व चौकी प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि मनीपुर ग्रांट गांव के समीप पिपरही जंगल में एक बड़े आकार का गुब्बारा आसमान से उड़ता हुआ गिरा था। जिसे देखने के लिए वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव वालों की सूचना पर जब वहां पहुंचे तो देखा कि गुब्बारे में एक डिवाइस लगी थी, जो मौसम संबंधी अध्य्यन के लिये प्रयोग में लाई जाती है। उसे कब्जे में ले लिया गया है।