फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार को तेज रफ्तार प्राइवेट सवारी बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घायल एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

देहात थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार को थाना महराजगंज तराई निवासी आलम अपने दोस्त इरफान के साथ बाइक से बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढरी स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। बौद्ध परिपथ पर बेनीजोत गांव के पास प्राइवेट सवारी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। आलम व इरफान घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आलम ने दम तोड़ दिया। इरफान की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और बस मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें