फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। डालपुर बकौली गांव के पास शुक्रवार शाम तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बना डाला। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। डालपुर बकौली गांव निवासी चिनके व ढोढे ने बताया कि उनके बच्चे बकरियों को चराने शुक्रवार शाम गांव के बाहर गए थे। इस दौरान सोहेलवा जंगल के रामपुर रेंज से गांव के पास आए तेंदुए ने चिनके और ढोढे की बकरियों को अपना शिकार बनाया। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। इस बीच तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ तीन-चार दिन से गांव के आसपास दिख रहा है। गांव के लोगों में इससे दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है। रामपुर रेंजर एसपी शुक्ला ने बताया टीम डालपुर बकौली गांव में भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें