फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुन्दुरखी चीनी मिल के डायरेक्टर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा(ब्यूरो)। किसानों के गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न करने पर गन्ना विभाग ने बजाज हिंदुस्तान कुन्दुरखी चीनी मिल के डायरेक्टर, यूनिट हेड, समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग ने चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि बजाज हिंदुस्तान कुन्दुरखी चीनी मिल ने इस बार 111.61 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी। चीनी मिल ने दो फरवरी तक 1.35 अरब रुपये का भुगतान किया। मिल पर अब भी किसानों का 1.70 अरब रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश और नोटिस देने के बावजूद मिल ने भुगतान नहीं किया। इस पर गन्ना विकास समिति गोंडा के सचिव केपी मिश्र ने सोमवार को चीनी मिल के डायरेक्टर (ग्रुप ऑपरेशंस) एके गुप्ता, मिल के अध्याशी आलोक श्रीवास्तव, प्रधान प्रबंधक वित्त एंव लेखा धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को मोतीगंज थाने में तहरीर दी। उधर, मोतीगंज के थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल ने बताया कि गन्ना समिति के सचिव की ओर से मिली तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें