गोंडा। लापरवाही बरतने पर डीएम ने गुरुवार को करनैलगंज व मनकापुर तहसील के एसडीएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही राशनकार्डों के आवेदन फॉर्म भरवाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश संबंधित तहसील के एसडीएम व बीडीओ को दिए।
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर नए राशनकार्डों के लिए जमा हो रहे आवेदनों की समीक्षा की। इस दौरान तहसील करनैलगंज व मनकापुर की स्थिति खराब मिलने पर एसडीएम मनकापुर इन्द्रभूषण वर्मा व एसडीएम करनैलगंज अनिल कुमार मिश्र को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम व बीडीओ को राशनकार्डो से संबंधित सूचना त्रुटि रहित भरवाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने राशनकार्ड के आवेदन पत्र भरवाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसडीएम व बीडीओ को दिए। हैं। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार, डीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम सदर जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।