फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बालू/मिट्टी के अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम ने शनिवार को चारों तहसीलों के एसडीएम को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को तहसील तरबगंज, करनैलगंज, मनकापुर व सदर के एसडीएम को जारी पत्र मेें कहा है कि बिना पट्टा आवंटन के ही नवाबगंज के महेशपुर व तरबगंज के रेतादल सिंह में बालू/मिटटी के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। डीएम ने चारों तहसीलों के एसडीएम से कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन बंद कराने के लिए राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए इसे बंद कराना हर हाल में सुनिश्चित करें। कहीं भी अवैध बालू/मिट्टी खनन की शिकायतें मिलती हैं तो दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने एसपी को भी सभी क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्ष को क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए निर्देशित करने के लिए पत्र भेजा है। इस पर निगरानी के निर्देश एडीएम व सीआरओ को दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें