फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के पास मिली गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के तमाम दावों की मंगलवार को पोल खुल गई। माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी के नेतृत्व वाले सचल दल ने महाराजा देबी बक्स सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सभी कमरों से नकल सामग्री बरामद की। एक शिक्षक के पास गाइड भी मिली। वहीं, बीएसए ने कुन्दुरखा में एक बच्चे को नकल करते हुए पकड़ा है। डीआईओएस के दस्ते ने तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में शिथिल पर्यवेक्षण के कारण दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी नंदराम कुरील ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रथम पाली में महाराजा देबी बक्स सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में छापा मारा गया। यहां हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा हो रही थी। सचल दल के पहुंचते ही सभी कमरों में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। सभी परीक्षा कक्षों से सचल दल ने नकल सामग्री बरामद की है। एक कक्ष निरीक्षक के पास से गाइड भी बरामद की गई है। लेखाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरी रिपोर्ट भेजते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटाने व कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है। डीआईओएस शिवलाल ने बताया कि रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य होंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीकांत सिंह ने कुन्दुरखा स्थित एक विद्यालय से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा है। डीआईओएस शिवलाल ने तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में कक्ष निरीक्षण के दौरान शिथिल पर्यवेक्षण पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। संकलन केंद्र प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत में पंजीकृत 13328 बच्चों में से 1630 व फारसी विषय में पंजीकृत चार परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा छोड़ दी है। इंटर में कृषि के 764 परीक्षार्थियों में से 51 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें