फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर कुकर बम को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल के धनगढ़ी में माओवादियों द्वारा रखा गया प्रेशर कुकर बम बरामद होने के बाद जिले की लगभग 82 किमी. लंबी भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस तथा एसएसबी के जवान बार्डर की हर गतिविधियों पर बारीक नजर रखे हुए हैं। नेपाल की तरफ से आने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सीमावर्ती गांवों में भी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डीजीपी उत्तर प्रदेश शासन ने नेपाल सीमा से सटे जनपदों की पुलिस को कड़ी सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। यह आदेश नेपाल के धनगढ़ी में माओवादियों द्वारा रखे गए प्रेशर कुकर बम के बरामद होने पर दिया गया है। उधर, रविवार को नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा, गैसड़ी, जरवा, तुलसीपुर तथा हरैया थाने की पुलिस काफी सक्रिय रही। इसमें 9वीं वाहिनी एसएसबी का भी सहयोग लिया जा रहा है। नेपाल की तरफ से आने वाले वाहनों तथा यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। सीमा पर स्थापित एसएसबी की सभी चौकियों के अफसरों तथा जवानों ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा पर बसे रजडेरवा थारु, रमवापुर, मुतेहरा, बानगढ़, सोनगढ़ा व पिपरी सहित कई गांवों में भी संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने सीओ तुलसीपुर को स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें