गोंडा। खाना पकाते समय दो महिलाएं आग से झुलस गईं, उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कोटिया बनकटी गांव निवासी विनोद कुमार की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी बुधवार सुबह खाना पकाते समय आग से झुलस गई। वहीं, कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के परसापुर गांव के निवासी शिव कुमार की 23 वर्षीय पत्नी पूनम देवी मंगलवार शाम आग से झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।